खुलेआम सप्लाई बिक्री हो रहा गरीबों का आनाज बाज़ारों में
लखनऊ। सरकार द्वारा गरीबों को मिलने वाले सस्ते आनाज पर खाद्य विभाग के गोदाम प्रभारियों से लेकर सप्लाई इंस्पेक्टर व कोटेदारों द्वारा जमकर बड़ी तादात में गरीबों को मिलने वाले आनाज की खरीद फरोख्त की जा रही है। काकोरी, मलिहाबाद गोदामों के इंचार्ज को चला रहे गोदाम प्रभारी व कोटेदारों की मिलीभगत से हज़ारों कुन्तलों गेहूँ, चावल को कोटेदारों से सस्ते दामों में लेकर बाज़ारों में सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों ने शिकायत खाद्य विभाग के अधिकारियों व मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद भी इन जुम्मेदारो पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।
काकोरी के दुर्गागंज चौराहे पर बने सरकारी आनाज के गोदाम की भंडार की क्षमता 12 हज़ार की क्षमता वाले काकोरी के इस से 60 कोटेदार अधिग्रहित हैं। इन कोटेदारों में दर्जनों के हिसाब से कोटेदार प्रत्येक माह के आनाज उठान के दौरान कोटेदार सस्ते दरो पर कुन्तलों के हिसाब से गरीबों को मिलने वाले सस्ते दामों के अनाजों को कोटेदार व गोदाम प्रभारी खरीद फरोख्त करके अनाज को महंगे दामों में बाजार में बेचकर अपनी जेबो को भरते साफ नजर आ रहे है।सूत्रों की माने काकोरी गोदाम सहित आतिरिक्त चार्ज मलिहाबाद गोदाम को संभाले वाले गोदाम प्रभारी उमेश जायसवाल दोनों गोदामों के सस्ते दामों का गरीबों को मिलने वाले आनाज को कोटेदारो से सस्ते दामों में खरीद फरोख्त फ्लावर मिलों में गरीबों के आनाज की बिक्री की जा रही है।
वही काकोरी गोदाम से अटैच तकरीबन एक दर्जन से ज़्यादा कोटेदारों से गोदाम प्रभारी उमेश जायसवाल खरीद फरोख्त कर फ्लावर मिलों में बेचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही सस्ते अनाज की दुकानों पर कोटेदारों की मनमानी ढंग से गरीबों को अनाज वितरण किया जा रहा है। सरकारी सस्ते आनाज को बड़ी सफाई से कोटेदार माल गोदाम प्रभारी प्रत्येक माह बड़े पैमाने पर खरीद कर बाजारों में कालाबाजारी करते आ रहे हैं। वही गरीबों को पेट भरने के लिए मिलने वाले सस्ते दामों में आनाज नही मिल पा रहा है।जिसके कारण ग़रीब परिवार व्यक्ति भूखों मरने के कगार पर आ गया है। काकोरी के सिंरगामऊ चतुरी खेड़ा रामखेलावन सस्ते अनाज दुकान चला रहे कोटेदार प्रत्येक महीने गरीबों के मिलने वाले गेहू, चावल, चीनी, बाज़ारों में बेचकर मोटी रकम कमाई कर रहे है।
प्रत्येक माह गरीब सस्ते अनाज को मिलने अजीज है बे भर्ती गरीबों को अटैच क्षेत्र महीने मे सप्लाई इंस्पेक्टर गरीबों के निवाले को बाजारों में काकोरी गरीबों के अनाज पर अनाज के रखवाले ही बाजारों में गरीबों को मिलने वाला अनाज कालाबाजारी कर बाजारों में जमकर महंगे रेट में बेंचकर अपनी व अपने आकाओं की जेबें भर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment