— सामूहिक विवाह समारोह में 301 गरीब जोड़ों में 11 जोड़े मुस्लिम परिवार का हुआ निकाह
— 
शाहजहाँपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह समारोह कार्यक्रम ओ0सी0एफ0 कैन्ट रामलीला मैदान में रविवार को अध्यक्ष जिला पंचायत अजय प्रताप सिंह यादव व जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार चिन्मयानन्द की अध्यक्षता में द्वितीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमें 301 जोड़ों का विवाह समारोह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि आर्थिक स्थिति खराब एवं गरीब परिवार को हमेषा यह चिन्ता बनी रहती है कि उनकी बेटी का विवाह कैसे होगा और किस प्रकार होगा इस बात की चिन्ता को दूर करने हेतु प्रदेष सरकार ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया। ताकि गरीब एवं असहाय परिवार की बेटी का विवाह सही ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि बेटा भाग्य से आता है और बेटी सौभाग्य से आती है। बेटी हमेषा हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करती है तथा हर परिस्थति में बेटी साथ देती है। उन्होंने कहा कि बेटी की जिन्दगी दो परिवारों से जुड़ी होती है और दोनों परिवारों को बखूबी से निभाती है।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में 301 गरीब जोड़ों में 11 जोड़े मुस्लिम परिवार का निकाह कराकर वर एवं वधु के दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में शासन की ओर से वधु को रु0 20 हजार की धनराषि खाते में अंतरित की जायेगी किन्तु विधवा/ परित्यक्ता/ तलाकषुदा के मामले में सहायता राषि रु0 25 हजार की धनराषि दी जायेगी। रु0 10 हजार की सामग्री दी गई, रु0 5 हजार कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाष आदि की एवं अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं हेतु प्रति जोड़ा ग्रामीण/शहरी स्तर पर गठित विवाह समिति को दिया गया। उन्होंने कहा कि कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुषहाली के लिए सामग्री में बेड, एवं गद्दा, पायल, चाँदी बिछिया चाँदी दो जोड़ी, साड़ी एक, पैन्ट शर्ट, कपड़ा, चुनरी, थाली, एक, एक गिलास, एक कटोरी दो, चम्मच एक लोटा एक बाल्टी आदि दिया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक संस्थाओं में रिलाइन्स द्वारा ड्रेनिंग सेट, के0आर0 पेपर मिल द्वारा 5 बर्तन सेट, सिटी पार्क की ओर से आचार्य लोगों को 500 रुपये दक्षिणा के रूप में दिये गये। सुखवीर एग्रो की ओर से भोजन की व्यवस्था की गयी, रामचन्द्र सिंघल, सुरेष सिंघल रवि गोयल की ओर से साड़ी ब्लाउज तथा नीरज बाजपेई की ओर से पूजन सामग्री दी गयी । सभी जोड़ो को सहायतार्थ देकर वर-वधू को दाम्पत्य जीवन में खुषहाली दी गयी। जिसमें दोनों वर-वधू अपना जीवन यापन सही ढंग से कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार श्री चिन्मयानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अन्तर्गत विवाह समारोह कार्यक्रम में आज प्रषासन ने 301 जोड़ों का विवाह कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे गरीब एवं असहाय परिवारों को एक दूसरे को जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दान कन्यादान, अन्न एवं जल दान होता है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कन्यादान होता है, बेटी के खुषहाल जीवन के लिए यह दान किया जाता है। उन्होंने वर-वधू दोनों को खुषहाल दाम्पत्य जीवन जीने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनवी ने किया। इस अवसर पर विधायक पुवायाॅ चेतराम वर्मा, विधायक तिलहर रोषनलाल वर्मा, विधायक जलालाबाद वीर विक्रम सिंह (प्रिंन्स), विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए वर-वधू को सफल एवं कुषल जीवन हेतु आर्षीवाद दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार ने सभी वर-वधूओं को गिफ्ट के साथ एक आम का पेड़ तथा तुलसी का पौधा वृक्षारोपण हेतु वितरित किये। इस अवसर पर षिवा सिम्मी चन्नपा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सर्वेष कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0पी0 रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व नागरिकगण उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Monday, 14 May 2018
बेटा भाग्य से आता है और बेटी सौभाग्य से आती है: अजय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment