OnePlus 6 के पेज को लाइव कर दिया गया था बाद में इसे हटा लिया गया इस पेज में इस स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स दर्ज थीं इस इससे पहले इस स्मार्टफोन की तस्वीरें तो लीक हुई ही हैं साथ ही स्पेसिफिकेशन्स भीरिपोर्ट के मुताबिक यहां दो वेरिएंट के OnePlus 6 दिखे इनमें मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक शामिल है। OnePlus 6 लॉन्च में अब कुछ ही दिन रह गए हैं लीक होने की रिपोर्ट है अमेजॉन जर्मनी की वेबसाइट पर प्रोडक्ट लिस्टिंग से OnePlus 6 के लगभग सभी हार्डवेयर डीटेल्स सामने आ गए हैं हालांकि इससे पहले भी कंपनी ने इसमें दिए जाने वाले प्रोसेसर और मेमोरी वेरिएंट के बारे में आधिकारिक जानकारी दे दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 6 के 64GB वेरिएंट की कीमत 519 यूरो है जबकि 128GB वेरिएंट 569 यूरो का मिलेगा इसे भारतीय कीमतों में तब्दील करें तो यह 41 हजार से 45 हजार रुपये के बीच है हालांकि भारत मे लॉन्च के वक्त इसकी कीमतें इससे कम हो सकती हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी के ब्रांड ऐम्बेस्डर अमिताभ बच्चन ने एक ट्विटर पर एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें OnePlus 6 देखा जा सकता था हालांकि इसे बाद में इसे हटा लिया गया।
OnePlus 6 में क्वॉल्कॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 845 होगा ये तो तय है लेकिन अमेजॉन जर्मनी की वेबसाइट पर इसके कैमरे के बारे में भी लिखा था दो रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें से एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जबकि दूसरा 20 मेगापिक्सल का. 19:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो होगा और इसकी डिस्प्ले 6.28 इंच की होगी ऐपल iPhone X जैसा नॉच भी होगा और जाहिर है इसके साथ डैश चार्जर भी दिया जाएगा दूसरी खास बात ये है कि इस बार कंपनी इसे वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट सर्टिफिकेशन के साथ लाएगी।


No comments:
Post a Comment