अग्नि पीड़ितों को दी राहत सामग्री व नकद सहायता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

अग्नि पीड़ितों को दी राहत सामग्री व नकद सहायता

फैजाबाद। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अपने साथियों के साथ अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री व राशि प्रदान करने पहुँचे। बीते मंगलवार को अयोध्या विधानसभा के जनौरा चेलाछावनी में अनूसूचित जाति की गरीब व बेसहारा महिला सुक्खा पत्नी सहतू का घर अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जल गया, जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। लखनऊ से लौट कर आने पर अयोध्या को जानकारी मिलते ही उन्होंने महिला के लिए शासनस्तर से सहायता राशि की व्यवस्था की और सदर तहसील पहँुचकर पीड़ित महिला को 7000 रूपये की सहायता का चेक प्रदान किया। इस मौके पर सदर तहसीलदार मनोज सिंह, हरीश श्रीवास्तव, लालसाहब सिंह, सहित तहसील के आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसी तरह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पुत्र अमल गुप्ता पार्टी पदाधिकारियों व अपने साथियों के साथ अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री व राशि प्रदान करने पहुँचे। बीते बुद्धवार को अयोध्या विधानसभा के विकासखण्ड पूराबाजार के खानपुरा मौजा पुनहद के तीन घर अग्नि के चपेट में आकर जल गये थे। इस चपेट में आये रामतीरथ, अमरनाथ व रमपता तीन लोगों के घर जले जिससे घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। इस घटना की सूचना पाते ही अयोध्या विधायक के पुत्र घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़ितों को ढांढस बधाया व घरेलू उपयोग की राहत सामग्री दी। साथ ही प्रशासन से तीनों परिवारों को 7900/परिवार रूपये की सहायता राशि भी दिलवायी। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिभजन गोंड ने पूराब्लाॅक के बी0डी0ओ0 से टेलीफोन द्वारा अमल गुप्ता की वार्ता कराई। अमल गुप्ता ने बी0डी0ओ0 को इन तीनों परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिलाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इस मौके पर मण्डल महामंत्री मुन्ना दूबे, दीपक सिंह गब्बर, क्षेत्रीय लेखपाल, राजबलि तिवारी, रामकेवल तिवारी, शेषमणि तिवारी, गोली वर्मा, इन्द्रपाल, वीरेन्द्र वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, राजेश सिंह, संदीप वैश्य, देवेन्द्र मिश्रा “दीपू” सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad