12 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

12 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि– आप आर्थिक तौर पर समस्या का सामना कर सकते हैं। बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ।

वृष राशि– आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

मिथुन राशि– निवेश करने और पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है।  बच्चों को थोड़ी आज़ादी दें। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि– कार्यक्षेत्र में आज आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।

सिंह राशि– बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे।

कन्या राशि– आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें।

तुला राशि– रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें। आज आपका जीवनसाथी बद-से-बदतर व्यवहार कर सकता है।

वृश्चिक राशि– आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

धनु राशि– ज़िद्दी बर्ताव से बचें। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है।

मकर राशि– लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है ।

कुम्भ राशि– वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

मीन राशि– किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे।सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत कठिन लगता है और आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad