चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे पूर्व एनसीसी कैडेट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे पूर्व एनसीसी कैडेट

फतेहपुर। एनसीसी कैडेटों का चौथे दिन भी आरक्षण की मांग को लेकर धरना एवं भूख हड़ताल पर डटे रहे और जब तक उनकी मांगें पूरी किये जाने का आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक आन्दोलनन को तेज करने की चेतवानी दी।नहर कालोनी प्रांगण मे पुलिस बल एवं होमगार्डों मे पूर्व एनसीसी कैडेटों को वरीयता के आधार पर आरक्षण दिये जाने को लेकर बीते चार दिनों से पूर्व कैडेटों द्वारा उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई मे महिला संगठन, अभिभावक संघ एवं संस्कार टीम द्वारा धरना एवं भूख हडताल की जा रही है।

शुक्रवार को चार दिन बीत जाने के बाद भी जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अफसरों द्वारा पूर्व एनसीसी कैडेटों की मांगों को सुनने व उनकी सुधि लेने कोई नही पहुंचा जिसके चलते पूर्व एनसीसी कैडेटों मे शासन एवं प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त रहा। आन्दोलनकारियों का कहना रहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी किये जाने का आश्वासन नही मिलता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी इसके लिए चाहे क्यों न उनको अपने प्राण देने पड़ें। इस मौके पर राजेन्द्र साहू, संतोष तिवारी, सेराज अहमद खान, कृष्ण कुमार तिवारी, गंगा सागर, अजय गुप्ता, पूर्व कैडेट वंशिका विश्वकर्ता, मो0 सैफ, अभय मिश्रा, मंजू देवी, मिथिलेश, अर्पित कुमार, प्रदीप कुमार, शिवम शर्मा, मोहित, पंकज गौतम, लक्ष्मीकांत, पूनम सिंह, विजय, अमित सिंह, अंशू पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad