
अविनाश पांडे, राजेश अग्निहोत्री समेत भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां व छुड़ाए पटाखे
हरदोई -कर्नाटक राज्य में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत की खुशी में जिले के भाजपाइयों का जश्न जारी है। शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र नुमाइश चौराहा पर भाजपा नेता अविनाश पांडे व महामंत्री राजेश अग्निहोत्री समेत कई महिला भाजपा नेत्रियों ने पटाखे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया ।वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्निहोत्री ने कर्नाटक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जादू बताया। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन मन से 2019 में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बना कर राष्ट्र और विश्व के पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में नाम लिखवाएगा। पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष एवं प्रांतीय सदस्य अविनाश पांडे ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अपना देश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। आज 21 राज्यों में भाजपा की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है। इस लहर को तोड़ पाना विरोधियों के बस में नहीं है। इस अवसर पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण किया और पटाखे छुड़ाकर गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर अजीत सिंह बब्बन, जगन्नाथ राजवंशी, गरिमा सिंह समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment