पाली-महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत पूजा अर्चना कर फलो का दान किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

पाली-महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत पूजा अर्चना कर फलो का दान किया

पाली हरदोई15मई  सावित्री वट अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत रख कर पूजा अर्चना कर फलो का दान किया जिससे बाजार मे मौसमी फल खरबूजे के दामो मे उछाल देखा गया नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे भी मंगलवार को सावित्री वट अमावस्या के अवसर पर सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रख कर वट बृक्ष की पूजा अर्चना की गयी तत्पश्चात कन्याओ को फल दान करने मे विशेष कर खरबूजे के फल को दान मे महत्व दिया जाता है जिससे फल विक्रेताओ की इस बार चांदी रही पौराणिक गाथाओ के अनुसार आज के दिन ही सावित्री ने अपने सतीत्व की दम पर यमराज से अपने पति सत्यवान की रक्षा की थी तभी से सौभाग्यवती महिलाएं सावित्री वट अमावस्या पर अपने पतियो की दीर्घ आयु के लिए इस व्रत का अनुष्ठानकरती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad