श्रद्धालुओं से भरी जीप ट्रक से टकरा कर पलटी, चार की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

श्रद्धालुओं से भरी जीप ट्रक से टकरा कर पलटी, चार की मौत

जौनपुर। जनपद के मडिय़ाहूं कोतवाली के जमालापुर बसुही पुल के पास श्रद्धालुआें से भरी जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में जहां तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घालयों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी यात्री विंध्याचल में बच्चों का मुडंन संस्कार करा कर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ।

जानकारी के मुताबिक जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत जयगंवा निवासी बदामा यादव (55), राधिका गुप्ता (45), लाली देवी (58), रितेश, सूरज गुप्ता, अर्चना मौर्या, पूजा, सुरेश, ऋतु यादव, रिंकू देवी, अर्चना गुप्ता, अंश गुप्ता, बाबू, रामधन प्रजापति और जहानागंज थानांतर्गत कनैला गांव निवासी कमला (53) विंध्याचल धाम के दर्शन व दो बच्चों के मुंडन संस्कार कराने गए थे। बताते हैं कि बुधवार को सभी निकले और करीब कल रात सवा नौ बजे चैकिया धाम में दर्शन किया। इसके बाद कुछ देर वहां पर रुक कर यहां से विंध्याचल के लिए निकले, जीप बदामा चला रहा था। बताते हैं कि गुरूवार तड़के मडिय़ाहूं कोतवाली के जमालापुर बसुही पुल के पास झपकी के चलते चालक सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक को देख नहीं सका और उससे टकरा गया। हादसे के बाद जीप सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।

हादसे के चलते मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्क्त के बाद जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने बदामा यादव, राधिका गुप्ता, लाली देवी और कमला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 10 घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि हादसा चालक को झपकी आने के चलते हुआ। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad