चावल व्यापारी को लूटने वाले तीन शतिर गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

चावल व्यापारी को लूटने वाले तीन शतिर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बीती 28 अपै्रल को दादरी थाना क्षेत्र में चावल व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 15 हजार रुपए, वारदात में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद हुआ है।

सीओ दादरी निशंक शर्मा ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 28 अपै्रल को दादरी इलाके में बदमाशों ने चावल व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 1ः40 बजे चेकिंग कर रही दादरी थाना प्रभारी शावेज खां की टीम ने क्षेत्र के आमका सर्विस रोड रूपवास बाईपास के पास से तीन बदमाशों बिट्टू उर्फ वरूण , कृष्ण और कुशलपाल उर्फ बबली को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से लूटे गए 15 हज़ार रुपए, चैक बुक, एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। सीओ दादरी ने बताया गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं, तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad