सात साल की बच्ची से किया दुराचार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

सात साल की बच्ची से किया दुराचार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर। कोर्ट द्वारा बलात्कार पर सख्त कानून बनाने बाद भी यूपी में बलात्कार के केसों की सुनामी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात बुआ की शादी में परिवार सहित नोएडा से आई सात साल की बच्ची से दुराचार किया गया। शादी में ही शामिल होने आए युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। परिजन बच्ची को तलाशते रहे, बाद में बच्ची एक चारपाई पर बेहोश मिली। उसे रात में ही अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज शुरू हुआ। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को लड़की की शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए नोएडा में मेहनत मजदूरी करने वाला परिवार आया था। इस परिवार के मुखिया की चचेरी बहन की शादी यहां थी। रात द्वाराचार के बाद खाना हुआ। इसके बाद सभी लोग शादी की रस्मों में व्यस्त हो गए। इस बीच नोएडा से आए परिवार की सात साल की बच्ची लापता हो गई। उसके पिता व अन्य रिश्तेदार उसकी तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद बच्ची एक चारपाई पर बेहोश मिली। उसके खून लगा देखकर परिजनों को पूरा मामला समझते देर नहीं लगी। तुरंत सभी लोग बच्ची को लेकर अस्पताल गए। वहां जब होश आया तो बच्ची ने बताया कि वह सबके साथ खेल रही थी, तभी हरी कैप लगाए एक अंकल आए। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हे तुम्हारे पापा बुला रहे हैं। वह बच्ची को गांव के सूनसान रास्ते पर ले गया। वहां उसे सामने से कुछ महिलाएं आती दिखीं। तब युवक ने बच्ची को छिपा दिया और खुद भी छिप गया। महिलाएं तब निकल गईं, जब बच्ची के अनुसार उसने कुछ सुंघा दिया और बच्ची बेहोश हो गई। जिला अस्पताल में सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने बच्ची से बातचीत की। इसके बाद पुलिस वीडियो रिकार्डिंग को देख रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad