सिख-पँजाबी महासभा ने घर घर जाकर दान किया गया बीस-बीस किलो आटा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

सिख-पँजाबी महासभा ने घर घर जाकर दान किया गया बीस-बीस किलो आटा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सिख-पँजाबी महासभा द्वारा गरीब परिवारों के घर घर जाकर बीस-बीस किलो आटा दान किया गया।इस अवसर पर बोलते हुये महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ‘गोल्डी’ ने कहा कि ‘सिख धर्म मानवता का धर्म है,हमारे गुरुओं ने हमे धर्म-जाति की सकीर्णता से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा का हुक्म दिया है।सिख धर्म के प्रमुख नियमो में से एक लंगर है,कहा गया है अन्न का दान ही महादान है।गुरु ग्रंथ साहिब का आदेश है कि प्यासे को पानी और भूखे को अन्न देकर ही अकाल पुरुख की कृपा पाई जा सकती है।’ उन्होंने कहा कि ‘सिख दर्शन का आधार मीरी और पीरी पर आधारित है,श्रम के साथ उत्पादन और उसका गरीबो में वितरण ही हमारा जीवन क्रम है।’महासभा के उपाध्यक्ष डॉ विकास खुराना ने कहा कि ष्महासभा द्वारा तय किया गया है कि समय समय पर अत्यंत गरीब परिवारों को चिन्हित करके उन्हें आटा,चावल एवं दाले उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रयास से लोगो के घर चूल्हा जल जाए यही महासभा की सफलता है।ष्सरदार रविन्द्र बग्गा ने कहा कि ष्ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि शहर के ज्यादातर परिवारों को इस मुहिम से जोड़ा जाए और उनसे अन्न,वस्त्र एवं जीवन यापन की अन्य वस्तुएं एकत्रित कर चिन्हित गरीब परिवारों तक पहुँचा दिया जाए।श्इस अवसर पर अंकुर गांधी,रजत बत्रा,कमलजीत सिंह,संजीव सिंह,विजय गुलाटी,कुश सचदेवा, बंटी मेहता,इत्यादि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad