Published at :12th May, 2018, 11:03 PM
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन और मनीषी ताईक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आज सेकंड जिला ताईक्वांडो चैंपियनशिप और फर्स्ट जिला पुमसे चैंपियनशिप का आयोजन नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया। जिसमें शाहजहांपुर जिले के तमाम स्कूलों में प्रतिभाग किया। प्रथम सत्र में डोरेमोन प्ले स्कूल के छोटे बच्चों का दबदबा रहा। 10 किलोवर्ग में दृष्टि सोनी, 10-21 किलोवर्ग में अविशि अग्निहोत्री,23-25 किलोवर्ग में अदिति शर्मा, 25 -27 किलोवर्ग में आंशिका भट्ट, 27-30में हरगुन कौर, हैवी वेट में मनस्वी श्रीवास्तव, 10-15 किलोवर्ग में रूद्र, 15-20 किलोवर्ग में प्रथम भारती ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया और अध्यक्षता शाहजहांपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय बाथम ने की।क्रीड़ा अधिकारी ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेल की भावना जीवन पर्यंत कार्य करती है । एक खिलाड़ी पर निराशा कभी हावी नहीं होती। ऐसी प्रतियोगिताओ से ही भविष्य के खिलाड़ियों का निर्माण होता है , और बड़े मंच तक सफर तय होता है। कार्यक्रम का संचालन शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन उपसचिव अकमल खान, ओंकार मनीषी, अजय शर्मा, डॉ. गौरव कौशल, दीपमाला रस्तोगी डॉ. स्वप्निल यादव, ऐशान्या मनीषी,निखिल मिश्रा, उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में उपस्थित राजेंद्र सक्सेना,नेहा यादव, नसरत खान, कदीर हसन,ललित साहू,कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभ, नदीम, जैनब, मुजीब, कुलदीप, पंकज, मनीष, संजीव, राजन,जितेंद्र, शिवानी, गौतम,अकमल का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment