ट्रक की चपेट मे आयी बाइक सबार महिला की मृत्यु | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

ट्रक की चपेट मे आयी बाइक सबार महिला की मृत्यु

–दो बच्चों समेत पांच लोग एक बाइक पर थे सबार
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कस्बे मे मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर धर्मजीत सिंह पीजी कालेज के समीप ट्रक की चपेट मे आयी बाइक सबार महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। एक ही बाइक पर महिला,दो बच्चे तथा दो युवक सबार थे। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक ने कट मारकर पीछा कर रहे बाइक चालक को भी कट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को सांय करीब साढे छेह बजे थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा जंगल निवासी की जितेन्द्र कश्यप पत्नी ४५ बर्षीय गीता अपने मायके जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम गुरगबां से अपने भतीजे बबलू के साथ कलान थाना क्षेत्र के ग्राम ढका लालपुर निवासी भतीज दामाद सुरेन्द्र सिंह की बाइक पर दो बच्चों के साथ ससुराल ग्राम बेहटा जंगल आ रहीं थीं।कस्बे मे धर्मजीत सिंह पीजी कालेज के समीप पीछे से आये ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठीं गीता रोड पर गिर गयीं और उनके सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। जिससे गीता की मौक पर ही मृत्यु हो गयी। ट्रक से कुचलकर गीता की मौत के बाद बाइक चला रहे सुरेन्द्र ने ट्रक का पीछा किया। तभी ट्रक चालक ने पिडरा गांव की टेढी पुलिया के समीप सुरेन्द्र की बाइक को भी कट मार दिया। जिससे सुरेन्द्र बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका गीता के शव को कब्जे मे लेकर घायल सुरेन्द्र को अस्पताल भेजा है। दुर्घटना के बाद दो मासूम बच्चों को संभाले मृतका के भतीजे बबलू ने बताया कि बुआ गीता उसके उसके चचेरे भाई के जन्मदिन मे गयीं थीं। लौटसे समय यह हादसा हो गया। उसने बताया कि घटना की सूचना गुरगबां और बेहटा जंगल दे दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad