समाज की एकता व जागरूकता के लिए तत्परः गोपाल मौर्य | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

समाज की एकता व जागरूकता के लिए तत्परः गोपाल मौर्य

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के महामंत्री गोपाल मौर्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी गिरीश बंसल मेरठ ने पत्रकारों को बतायाकि उनका संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन वैश्यों की सेवा में लगा हुआ है और इसका उद्देश्य है कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में वैश्य समाज को सम्मान मिले। इसी उद्देश्य के तहत वे शिक्षा, रोजगार और समाज की एकता व जागरूकता के लिए काम कर रहे है पिछले दिनों अनेक ऐसी घटनाएं हुई जिसमें वैश्य समाज काअस्तित्व खतरे में आ गया।

ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए और इनकी जांच करने के लिए उन्होंने सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया कि अन्य बिरादरियों में भी 421 घटकों को साथ लेकर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन चला रहे हैऔर वे चाहते है कि सभी घटकों में रोटी और बेटी का सम्बन्ध स्थापित हो। इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, नीरज बंसल, प्रतीक मित्तल, राजीव सिंघल, ब्रजमोहन वर्मा, योगेश अस्थाना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad