
दुपहिया वाहनों पर सवार महिलाएं चेहरे और हाथों को कपड़ों से ढ़ककर सड़कों पर चल रही है। फिलहाल गर्मी का असर अब सड़कों के साथ-साथ बाजारों पर भी साफ नजर आने लगा है। गर्मी व गर्म हवाओं के कारण लोग दोपहर के समय घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं। इस कारण दोपहर के समय सड़क व बाजार भी वीरान नजर आ रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरने से व्यापार पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। परिणाम स्वरुप दुकानदार दोपहर को अपनी दुकानों पर खाली बैठे दिखाए देते हैं। गर्मी बढ़ने से दोपहर को इक्का-दुक्का ग्राहक ही बाजार में पहुंच रहे हैं। गर्मी से सर्वाधिक मुश्किलों का सामना बुजुर्गों व नवजात शिशुओं को करना पड़ रहा है। परिवार के सदस्य दोपहर के समय उन्हें धूप से बचाने के लिए प्रयास करते दिखाई देते है। गर्मी में इजाफे के साथ ही आइसक्रीम व शीतल पेय पदार्थो की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। डॉक्टर भी धूप से बच्चों को बचाने की सलाह दे रहे है।

No comments:
Post a Comment