
हरपालपुर हरदोई 17मई -हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 35 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर दुराचार किया और फरार हो गया।घटना के समय महिला का पति अपने भांजे की शादी में गया था।वापस आने पर महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई। जिस पर महिला ने पति के साथ थाने आकर मामले की तहरीर थाने में दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 35 वर्षीय युवती मंगलवार की रात घर में अकेली थी। उसी वक्त गांव का ही एक युवक रामकृपाल उसके घर में घुस गया। युवक ने तमंचे की नोक पर महिला के साथ दुराचार किया और जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के वक्त उसका पति अपने भांजे की शादी में फर्रुखाबाद गया था। बुधवार की शाम जब पति वापस लौटा तो महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई।जिस पर पीड़िता ने पति के साथ थाने आकर घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment