
हरदोई 17मई -हाईस्कूल में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन मेधा सम्मान समारोह 2018 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ,जीआईसी के प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई व विजया बैंक प्रबंधक विनोद माहेश्वरी ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार व प्रमाण पत्र पाकर बच्चे बहुत ही प्रसन्न व उत्साहित दिखे। सीडीओ आनंद कुमार ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के सफल भविष्य की आधारशिला है जब बच्चे सफल हो जाते हैं तो शिक्षक को भूल जाते हैं परंतु शिक्षक अपने विद्यार्थी को कभी नहीं भूलता। बच्चों में हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए। प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि सफलता के साथ-साथ बच्चों में संस्कार व अनुशासन होना भी आवश्यक है।विजया बैंक के शाखा प्रबंधक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों में गुरु से समर्पण भाव से शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए तथा अपने अच्छे कार्यों से समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी निभाने की प्रेरणा लेनी चाहिए।हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की होनहार छात्रा आभा सिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम ,अभिषेक मिश्र ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय ,आर्यन अग्रवाल ने 87 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।शिवांग गुप्ता 87% ,अभिषेक गुप्ता 85 %,नरेंद्र सिंह यादव 85%, अभिनव वर्मा 85%, दिव्यांशी यादव 83%, अभिषेक कुमार 81% ,अन्नपूर्णा देवी 80%, अभय सिंह 79 % ,उत्तम कुमार 80% ने अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में सफल होने के लिए प्रेरणा दी तथा स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मीदेवी,भूमिका सिंह,अंजली सिंह, रुपाली गुप्ता,पूनम गुप्ता,राम प्रकाश पांडे, अशोक गुप्ता ,देवेश प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।अखिलेश सिंह ने बताया कि 18 मईसमर कैंप के चौथे दिन शुक्रवार को बच्चों को विकास भवन का भ्रमण कराया जाएगा तथा विकास से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment