
कछौना हरदोई17मई-कछौना कस्बे में संचालित आर्यावत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (ए.जी.बी.) के कर्मठ, जनप्रिय एवं मृदुल स्वभाव के शाखा प्रबंधक आनंद तिवारी का क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर प्रमोशन होने पर समस्त बैंक स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए नम आंखों से विदाई दी।बताते चलें कि श्री तिवारी पिछले डेढ़ वर्ष से यहाँ अपनी बैंकिंग सेवाएं दे रहे थे।पूर्व में बैंक की शिथिल कार्यशैली एवं आमजनमानस/खाताधारकों से बेहतर संवाद शैली, व्यवहार में पूर्ण रूप से सुधार करते हुए कई आमूलचूल बदलाव किए,जिससे बैंक की स्थिति में काफी सुधार होने के साथ साथ बैंक से जुड़े लोगों का बैंक के प्रति विश्वास कायम हुआ। अपने कार्यकाल में पिछले वर्ष हुई नोटबंदी के अवसर पर भी उन्होंने किसी को भी मायूस होकर खाली हाथ नहीं लौटाया। अपने नेतृत्व व सेवाकाल में उन्होंने बैंक के कार्यक्षेत्र में आने वाली कई ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बैंकिंग योजनाओं जैसे जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर लोगों को बैंकिंग की मुख्य धारा से जोड़ते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। बैंक से जुड़े किसी खाताधारक को कभी किसी आपातकालीन अथवा किसी जरूरत के समय पैसों की आवश्यकता पर उन्होंने निराश नहीं किया। कालांतर में कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने बैंक में पूर्व से व्याप्त अनियमिताओं पर पूर्ण अंकुश लगाते हुए सदैव गरीब व असहाय को प्राथमिकता देते हुए सभी को पूर्ण संतुष्ट करने का सफर प्रयास किया। उनका सदैव कहना था कि इस जिम्मेदार पद पर बैठकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर एंव गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना उनका कर्तव्य व अंतिम ध्येय रहा है।अपने महत्वपूर्ण बदलावों में उन्होंने बैंक में अदेयता प्रमाण पत्र (नो ड्यूज) पर लिए जाने वाले सुविधा शुल्क पर लगाम लगाई, जिससे कि कस्बे की अन्य बैंकों को भी सुधार करना पड़ा।डेयरी योजना के तहत उन्होंने कई ऋण आवेदनों को स्वीकृत कर लोगों को जीविकोपार्जन का आधार देते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की तथा ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत कई ग्रामों में बैंकिंग चौपाल लगाकर जागरूकता लाने का भी अभियान चलायावहीं दूसरी तरफ नवांगतुक शाखा प्रबंधक अभिनव भारती के कार्यभार ग्रहण करने पर बैंक स्टाफ ने तहेदिल से उनका हार्दिक स्वागत किया। नवांगतुक शाखा प्रबंधक अभिनव भारती ने बताया कि ग्रामीण बैंक से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापरक एवं बेहतर माहौल देते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ साथ एनपीए स्तर में सुधार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।चूंकि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद है। इसलिए बैंकिंग सेवाओं में उन्हें प्राथमिकता देते हुए बैंक उनके प्रति समर्पित है तथा निवर्तमान शाखा प्रबंधक आनंद तिवारी द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास व बेहतरीन, सुव्यवस्थित बैंक शाखा सौंपने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल सदैव याद रखा जाएगा।शाखा प्रबंधक आनंद तिवारी को विदाई देने वालों में नवांगतुक शाखा प्रबंधक अभिनव भारती, बैंक अधिकारी रोहित पांडे, अनुपमा श्रीवास्तव, ए.के.बाजपेयी, विपिन सिंह, आलोक श्रीवास्तव, के.के.तिवारी व सी.एस.पी.(बैंक मित्र) ऋषि कुमार सिंह, सुशील कुमार अग्निहोत्री, कपिल सिंह, ब्रजराज कुरील एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment