हापुड़ । थाना सिंभावली से चंद कदम की दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया गोली की आवाज सुनकर आने जाने वाले राहगीरों ने किसी प्रकार घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद अस्पताल जाकर घायल और डॉक्टर से उसके हाल-चाल के बारे में पूछा जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे बाहर बताया।
पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने तरुण मित्र जिला संवाददाता को बताया कि बझेडा निवासी नरेंद्र अपने पिता सुखपाल के साथ खेतों पर काम कर रहा था तभी उसके पिता ने उसे माचिस लाने के लिए कहा माचिस लाने के लिए नरेंद्र जैसे ही हरोड़ा मोड़ पर पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से परे है।
हालांकि बदमाशों की पहचान हो गई है। बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना की हर तरीके से जांच की जा रही है कहीं प्रॉपर्टी विवाद,या पुरानी रंजीश तो घटना की बजह नही है।
इसलिए पुलिस जांच में जुटी है इसका दूध का दूध पानी का पानी कर दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment