सड़क हादसे में चार की मौत, एक गम्भीर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

सड़क हादसे में चार की मौत, एक गम्भीर

फुगाना। मेरठ करनाल हाईवे पर आज सुबह सड़क हादसे के तहत दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौकेपर मौत हो जाने व एक युवक के गम्भीर रूप से घायल हो जाने की खबर से अफरा तफरी मच गयी और अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। इस दुखद हादसे की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी और दिनभर ग्रामीणों के बीच यह दुर्घटना चर्चा का विषय बनी रही।

जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ करनाल हाईवे पर बस स्टैंड के समीप बस की इंतजार में खड़े लोगों पर आज तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक कहर बनकर पलट गया। बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाईवे के फुगाना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को आज एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। इस सड़क हादसे में मौके पर दो महिलाओं समेत चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गम्भीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। घटनाक्रम के अनुसार फुगाना बस स्टैंड पर आज सुबह करीब दस बजे कई यात्री बस के इंतजार में खड़े थे।

इसी दौरान हाईवे पर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ने बस की इंतजार में खडे उक्त यात्रियों में से पांच लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं व दो पुरूषों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुछअन्य लोगों को भी मामूली चोटै आई। इसघटना से मौके पर अफरा तफरी मच गयी और चींख पुकार सुनकर आसपास से कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने स्थानीयपुलिस को मामले की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही सीओ फुगाना कालू सिंह व इंस्पैक्टर फुगाना मय फोर्स के मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बुढाना भिजवाया जहां डाक्टरों ने घायलों में से एक सन्नी पुत्र किरणपाल निवासी वाजिदपुर बडौत की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस हादसे में मारे गये नरेंद्र पुत्र सूरजभन निवासी फुगाना, रघुवीरी पत्नी सतपाल निवासी लांख बहावडी, रेशो पत्नी प्रवेश निवासी अलाउददीन माजरा सिसौली व एक अज्ञात युवक के परिजनों को इस दुखद मामले से अवगत कराया पुलिसने ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर चींख पुकार मची रही। वहीं दूसरी ओर यह दुखद हादसा आज क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad