Published at :13th May, 2018, 4:01 PM
मुज़फ्फरनगर। पवित्र रमजान माह के मद्देनजर सीओ सिटी की मौजूदगी में थाना सिविल लाइन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सभी नागरिकों से पवित्र रमजान माह के मद्देनजर आपसी पे्रमभाव, सहयोग की अपील की गयी बैठक में दोनों ही समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर आज थाना सिविल लाइन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में मौजूद पालिकाधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि पवित्र माह रमजान के दौरान क्षेत्र में उचित साफ सफाई व विद्युत व्यवस्था तथा पेयजल की उचित व्वस्था की जायेगी। इस मोके पर मुस्लिम समाज से जुड़े समाज सेवियों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment