एक्सईएन आरईडी के खिलाफ कार्यवाही के साथ फर्म को काली सूची में डालने के दिए आदेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

एक्सईएन आरईडी के खिलाफ कार्यवाही के साथ फर्म को काली सूची में डालने के दिए आदेश

गोण्डा। आगंनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण में मानक का उल्लंघन कर घटिया निर्माण कराने के कारण जनपद बहराइच के अधिशासी अभियन्ता आरईडी के खिलाफ तथा ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने के आदेश दिए गए है। इसके अतिरिक्त विकास कार्यों की रैंकिंग में पीछे रहने वाले विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश आयुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा में आयुक्त देवीपाटन मण्डल सुधेश ओझा ने दिए हैं।
मण्डलीय समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी बहराइच द्वारा आयुक्त को अवगत कराय गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण में कार्यदायी विभाग आरईडी द्वारा बेहद घटिया सामग्री इस्तेमाल कराते हुए अधोमानक कार्य करया गया है। आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक्सईएन आरईडी बहराइच के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने तथा ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व फर्म को काली सूची डाले जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कार्यदाई संसथाओं के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में मानक का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की स्टेट रैंकिंग में सबसे खराब रेंकिंग 75वीं बहराइच की व सबसे अच्छी 31वीं रैंक जनपद श्रावस्ती को मिली। चकबन्दी वादों के निस्तारण में सभी जनपदों को डी श्रेणी प्राप्त हुई।

आयुक्त ने सुधार के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सभी अस्पतालों में ओआरएस घोल व दवाओें की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित कराने के निर्देश एडी हेल्थ को दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान मण्डल के सभी जनपदों को डी रैंकिंग मिलने पर आयुक्त ने अगले दस दिनों के भीतर सुधार करने की नसीहत दी है। टीकाकरण में बहराइच अव्वल रहा तो शेष तीन जिले डी श्रेणी में रहे। निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान ने जून तक मध्डल की सभी रिन्युअल होने वाली सड़कों का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी विभागों को दिए हैं। मनरेगा की खराब स्थिति पर भी आयुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी डीएम व सीडीओ को व्यक्तिगत गानीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। पेयजल परियोजनाओं में धन न मिलने की शिकायत पर आयुक्त अधीक्षण अभियन्ता को मीअगिं में ही फटकार लगाते हुए ततकाल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश उिए कि समय समय पर पेयजल परियोजनाओं की जांच कराते रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के पूर्व सभी नल व ट्यूबबेल को रिबोर करा दिया जाय। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि मण्डल की 272 नई सड़कों के सापेक्ष माख् 26 सड़कों का कार्य प्रारम्भ होने पर नारजगी व्यक्त करते हुए तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

सेतुओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियो को चेतावनी दी कि वे सब यह सुनिश्चित कराएं कि वनारस पुल हादसे जैसी घटना यहां न होने पावे अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हुआ कि मण्डल में 15 निर्माणाधीन पुलों में मात्र 5 पुलों का कार्य पूर्ण हो सका है।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सख्त चेतावनी दी कि फोन न उठाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय और जनता की शिकायतों का समाधान किया जायं। उन्होने कहा कि रमजान के दौरान समय का विशेष ख्याल रखा जाय।इसके अलावा आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, शादी अनुदान, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजनाओं, दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना, सेतु निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, बेसिक शिक्षा, लाभार्थीपरक योजना, खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबन्धन, पारदर्शी किसान योजना, फसली ऋण मोचन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, कार्यक्रम विभाग, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, कुपोषण मुक्ति, ई-टेन्डरिंग, अवैध खनन, नहरो की सफाई सहित अन्य विभागों की जनपदवार समीक्षा की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad