नई दिल्ली। चीन में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक 24 वर्षीय चीनी महिला ताईवानी पॉपस्टार जई चाओ का गाना सुनकर चार माह के बाद कोमा से जाग गई। जानकारी के मुताबिक, यह महिला साल 2017 के नवंबर से ऑक्सीजन की कमी के चलते ब्रेन डिस्फंगक्शन का शिकार हो गई थी। तभी से वह कोमा में थी।
उसे दोबारा होश में लाने के लिए उसके साथ मौजूद नर्स कभी चुटकुले सुनाती तो कभी उसका मनोरंजन किया करती थीं। चीनी एजेंसी के मुताबिक, नर्स ताईवानी आर्टिस्ट के गाने भी बजाती थी, ताकि वो संगीत का लुत्फ उठा सके। इस बीच नर्स महिला को जई चाओ के गाने भी सुनाती रही और आखिरकार यह अपना काम कर गया।
अस्पताल का स्टाफ इस बात से हैरत में पड़ गया कि बेहोश महिला ने जैसे ही जई चाओ के गाने सुने उसने तुरंत ही अपना पांव हिला दिया। इसके थोड़ी ही देर बाद वह पूरी तरह से होश में आ गई। जिस गाने को सुनकर महिला की आंख खुली वो पॉपस्टार जई चाओ का साल 2006 का गाया हुआ हिट ‘रोजमेरी’ था।


No comments:
Post a Comment