नवाज शरीफ के बयान पर PAK में हंगामा, आज होगी आपातकाल बैठक… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

नवाज शरीफ के बयान पर PAK में हंगामा, आज होगी आपातकाल बैठक…

नई दिल्ली। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा किए गए कबूलनामे से पाकिस्तान में हंगामा शुरू हो गया है। 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई से पाकिस्तान आए आतंकियों ने हमला कर कई लोग 166 को मौत के घाट उतार दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री के कबूलनामें के बाद पाकिस्तान में हंगामा मच गया है। आज पाकिस्तान सेना ने एक आपात्काल बैठक बुलाई है जिसमें शरीफ के बयान से शुरू हुए संकट पर चर्चा की जाएगी। सेना ने पीएम शाहिद खाकान अब्बासी से कहा कि वो तुरंत नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक बुलाएं।

इस पूरे मामले में तहरीक ए इसांफ पार्टी के मुखिया इमरान खान ने कहा है कि नवाज शरीफ मॉर्डन मीर जाफर है। इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा नवाज शरीफ आज के जमाने के मीर जाफर हैं जिसने निजी फायदे के लिए देश को गुलाम बनाने के लिए अंग्रेजों का साथल दिया। उन्होंने कहा कि नवाज ने गलत तरीके से कमाए 300 अरब रुपये और विदेशों में अपने बेटे की कंपनियों की खातिर पाकिस्तान के खिलाफ मोदी की भाषा बोल रहे हैं। बता दें कि इमरान खान ने जिस मीर जाफर की बात की वो बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला की सेना का कमांडर था। उसने 1757 में युद्ध के दौरान मीर जाफर नवाब को धोखा देकर ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना का साथ दिया। इस कारण युद्ध में सिराजुद्दौला की हार हुई और अंग्रेजों ने भारत पर कब्जा कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad