IPL: कैप्‍टन कूल धोनी के इस अंदाज से डर गए जडेजा, जानें क्यों… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

IPL: कैप्‍टन कूल धोनी के इस अंदाज से डर गए जडेजा, जानें क्यों…

नयी दिल्ली। चेन्नई ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया और प्ले-ऑफ के लिए क्‍वॉलीफाई कर लिया है पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 179 रन बना जवाब में वॉटसन (57) और रायुडु (100 रन) ने शानदार परफॉर्म किया और मैच आसानी से जीत लिया। क्र‍िकेट के मैदान में धोनी का कूल अंदाज हमेशा नजर आता रहता है टीम अपने प्रैंक के लिए भी धोनी काफी बदनाम है महेंद्र सिंह धोनी का मजाकिया चेहरा एक बार फिर सामने आया।

मैच में चेन्‍नई के फ‍िल्‍डिंग के दौरान धोनी ने जडेजा के साथ ऐसा मजाक किया कि वह हक्‍के बक्‍के रह गए। 7 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के 39 रन हुए थे उस वक्त उन्होंने जडेजा से मजाक किया इससे जडेजा डर गए और हाथ से चेहरा छिपाने लगे।

बल्लेबाज ने लेग की तरफ शॉट खेला बॉल को पकड़ने के लिए धोनी ही निकल पड़े बॉल उठाते वक्त जैसे ही जडेजा वहां पहुंचे तो उन्होंने ऐसा द‍िखाया कि वह जडेजा को बॉल मार रहे हो घबराकर जडेजा ने चेहरा छिपा लिया।

उसके बाद धोनी जडेजा को देखकर हंसने लगे ये जडेजा को यह समझने में थोड़ा वक्त लगा कि कैप्टन कूल उनसे मजाक कर रहे हैं।

वहीं जीत के साथ दो बार की चैंपियन चेन्नई की टीम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी इकलौती टीम बन गई जिसने आईपीएल के जिस भी सीजन में मुकाबला किया, प्रत्येक में प्लेऑफ (अंतिम चार) के लिए क्‍वॉलिफाई किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad