
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने वकील माइकल कोहेन को बतौर चुनावी खर्च 2 लाख 50 हजार डॉलर (करीब1.70 करोड़ रुपए) का भुगतान किया था। माना जा रहा है कि इसमें 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) की वह रकम भी शामिल थी, जो एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को दी गई थी। ट्रम्प ने मंगलवार को ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स (ओजीई) में वित्तीय खुलासे का फॉर्म दाखिल किया। एजेंसी ने समीक्षा के बाद इसे बुधवार को सार्वजनिक किया। हालांकि, दस्तावेजों में इस भुगतान की वजह नहीं बताई गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment