शिक्षा गोष्ठी एवं रिटायर्ड शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

शिक्षा गोष्ठी एवं रिटायर्ड शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उन्नाव। शिक्षक समाज का आइना होता है।देश व प्रदेश के विकास में शिक्षक की अहम भूमिका होती है।समाज को शिक्षित करना व उसे प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उक्त उदगार श्क्षिा उन्नयन गोष्ठी एवं रिटायर्ड शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन में भाजपा नेता अरूण दीक्षित ने व्यक्त किया।उन्होने कहा कि बिना शिक्षा के राष्ट्र का विकास सम्भव नहीं है और इसके लिए शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वाहन बडे सक्रिय तरीके से करते है। उन्होने कहा कि बेसिक तौर पर बच्चो को बेहतर शैक्षिक ज्ञान देकर उनको उचांइयों तक ले जाने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है।इस अवसर पर भाजपा नेता ने रिटायर्ड शिक्षको को अगं वस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी बी0के0 शर्मा,जिला विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह,प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुमेर पुर ब्रजेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष उ0प्र0 शिक्षक संघ सहित मण्डल अध्यक्ष बीघापुर शत्रुघ्न सिंह,मण्डल अध्यक्ष सिकन्दरपुर कर्ण अजय वाजपेइ,सहित भारी सख्यां में शिक्षक गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad