मुंबई । महाराष्ट्र पुलिस के एडिशनल डीजीपी हिमांशु राय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी हिमांशु कैंसर के पेशेंट थे उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि एडीजीपी राय अपने आवास पर मृत पाए गए और उनके पास से पिस्टल बरामद हुई है। वह महाराष्ट्र एटीएस के चीफ भी रह चुके हैं। डीजीपी राय 1988 बैच के महाराष्ट्र संवर्ग के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी थे।

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को शूट किया है। इस संदर्भ में अभी पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। हालांकि उनके बारे में यह बताया जा रहा है कि वे कैंसर की बीमारी से परेशान थे और अपने आप में तनाव झेल रहे थे। राय महाराष्ट्र संवर्ग के बेहद तेज-तर्रार अधिकारी बताए जाते हैं। वे एटीएस में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। आतंकवाद और कई मामले के जानकार राय प्रशासन के माहिर माने जाते थे।

No comments:
Post a Comment