Facebook ने बंद किए 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट, डिलीट की आपत्तिजनक पोस्ट… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

Facebook ने बंद किए 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट, डिलीट की आपत्तिजनक पोस्ट…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने सेक्स और हेट स्पीच को बढ़ावा देने वाले 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट को बंद किया है। फेसबुक ने यह अकाउंट पिछले तीन महीने में बंद किए है। इस बात की जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल और टेक्नॉलजी की मदद से वॉइलेंस वाली पोस्ट को डिलीट किया गया है। फेसबुक ने यूजर्स द्वारा की गई शिकायत के बाद इन पोस्टों को डिलीट किया। इन पोस्टों में ज्यादातार अडल्ट न्यूडिटी या सेक्सुअल ऐक्टिविटी की पोस्टें थी।

गौरतलब है कि क्रैंबिज एनालिटिका पर आरोप लगा था कि उसने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीताने के लिए फेसबुक के डाटा का मिसयूज किया था। इसके बाद मार्क जकरबर्ग को अमेरिका में ही दो कमेटियों का सामना करना पड़ा था। इस मामले में अभी जांच चल ही रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad