खुशखबरी: न्यूयॉर्क का सफर सिर्फ 13,500 रुपये में… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

खुशखबरी: न्यूयॉर्क का सफर सिर्फ 13,500 रुपये में…

नई दिल्ली से न्यूयॉर्क पहुंचने के लिए आपको 50 हजार रुपये (एयर इंडिया वेबसाइट पर 21 मई का किराया) से ज्यादा का खर्च करना पड़ सकता है, लेक‍िन जल्द ही यह खर्चा सिर्फ 13,500 रुपये हो जाएगा। अभी तक आपने घरेलू स्तर पर सस्ते हवाई सफर के कई ऑफर देखे होंगे लेकिन इन ऑफर के बीच एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का धमाकेदार ऑफर पेश किया गया है इस ऑफर के जरिये आप सिर्फ 13,500 रुपये में नई दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए टिकट खरीद सकेंगे। यह खास और धमाकेदार ऑफर ला रही है आइसलैंड की बजट एयरलाइन वॉउ (Wow) एयरलाइन के सीईओ स्कुली मोगेनसेन ने बताया कि वह दिल्ली से उत्तरी अमेरिका के बीच बजट फ्लाइट शुरू करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि अगर आप भारत से अमेर‍िका जाने के लिए सबसे छोटा रूट चुनते हैं तो यह आइसलैंड के ऊपर से होकर गुजरता है फ्लाइट में कम समय लगने का मतलब है कि ईंधन कम खर्च होगा इससे एयरलाइन के खर्चे में कमी आएगी और इस तरह लोगों को सस्ता टिकट मिलेगा। रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि वॉउ एयरलाइन नई दिल्ली से अमेरिका के न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और श‍िकागो जाने वालों को कम से कम 199 डॉलर (तकरीबन 13,500 रुपये) में टिकट देगी इस सफर के दौरान आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक में एक स्टॉप होगा।

एयरलाइन ने कहा है कि उसके हवाई टिकटों की कीमत सीटिंग अरेंजमेंट के हिसाब से तय होंगे इसके तहत एक श्रेणी होगी बेसिक इसमें सिर्फ किराया शामिल होगा हालांकि सीट बैगेज और खाने का जो भी चार्ज होगा, वो अलग से देना होगा। सीटिंग अरेंजमेंट बेसिक से प्रीमियम तक जाएगा वॉउ की प्रीमियम सीट बिजनेस क्लास के समान ही होगी इस श्रेणी में वे सब सुविधाएं मिलेंगी जो एक बिजनेस क्लास में मिलती हैं।

मोगेनसेन ने कहा कि हम इतनी लंबी दूरी के सफर के लिए सस्ता टिकट मुहैया करने वाली पहली एयरलाइन हैं यह एक मौका है कि हम गेम बदलकर रख दें एयरलाइन इसी साल दिसंबर से नई दिल्ली से अमेरिका के साथ यूरोप के अन्य शहरों के लिए अपनी फ्लाइट शुरू करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad