नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 48) और पार्थिव पटेल (नाबाद 40 रन) की आतिशी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने सोमवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को दस विकेट से शिकस्त दी।
विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दम पर आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया हैं। कोहली आईपीएल-11 में 500 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे। इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग के किसी सत्र में पांचवीं बार 500 या इससे अधिक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली ने इस संस्करण में अब तक 12 मैच में 514 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट डेविड वार्नर आईपीएल में चार बार 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। विराट कोहली इससे पहले 2016 में 973, 2015 में 505, 2013 में 634 और 2011 में 557 रन बना चुके हैं। आईपीएल-11 में विराट कोहली ने 57.11 की औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं।
विराट कोहली ने 28 गेंद में नाबाद 48 बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने पार्थिव पटेल (22 गेंद में नाबाद 40, सात चौके) के साथ पहले विकेट के लिए 92 रन की अटूट साझेदारी की।


No comments:
Post a Comment