दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश, यूपी के कई हिस्सो में पड़े ओले | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश, यूपी के कई हिस्सो में पड़े ओले

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाके में शाम को 4:30 बजे के आसपास अंधेरा छा गया। दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने लगी। आंधी तूफान के दौरान काले बाद आसमान में छा गए और दिन में ही अमावस्या की घनी काली रात जैसा अंधेरा छा गया। आंधी शुरू होते ही पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। अलग-अलग इलाकों में आंधी से पेड़ टूटने लगे।

रविवार से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसकी वजह से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तूफान आने की संभावना है। इसका उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी असर पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है, जिससे देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अचानक बारिश होती है।

वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में आ सकता है तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, लखनऊ, विदर्भ, छत्तीसगढ़ , बिहार , तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूर-दराज क्षेत्रों में तूफान और तेज आंधी आने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी थी कि दिल्ली, हरियाणा, वेस्ट यूपी और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार को तूफान आ सकता है। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई थी। इसके अलावा उत्तराखंड में शाम तक तूफान और ओलावृष्टि की आशंका भी बताई गई थी।

पूर्वोत्तर राज्य भी प्रभावित होंगे
मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम , मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गौरतलब है कि मई के पहले सप्ताह में उत्तरी भारत के कई राज्यों में आए तूफान और आंधी की वजह से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

पंजाब के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी
पंजाब के कुछ हिस्सों में शनिवार को धूल भरी आंधी आई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। चंडीगढ़ और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में बारिश हुई। लुधियाना और फगवाड़ा में धूल भरी आंधी आई, जिसके बाद बारिश हुई। दोपहर के समय कुछ जगहों पर आंधी की वजह से बिल्कुल अंधेरा छा गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad