शाओमी मी पैड 4 हुआ लॉन्च | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

शाओमी मी पैड 4 हुआ लॉन्च

नई दिल्ली: शाओमी मी पैड 4 को लॉन्च कर दिया गया। मी पैड 4 वाईफाई और वाईफाई + एलटीई डिस्प्ले के साथ आता है। टैबलेट को शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो के साथ लॉन्च किया गया। टैबलेट में 8 इंच का 16:10 का डिस्प्ले है।

शाओमी मी पैड 4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,500 रुपये है तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,600 रुपये है। जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटबिल्ट स्टोरेज वाईफाई + एलटीई वर्जन की कीमत 15,600 रुपये है। टैबलेट को ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. पहली सेल 29 जून को है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी पैड एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 9 पर काम करता है। जिसमें 8 इंच का फुल एचडी 1920×1200 का डिस्प्ले दिया गया है जो 16:10 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। टैबलेट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 660 SoC के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ आता है। कंपनी ने इस टैबलेट में फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गई है तो वहीं स्नैपड्रैग्न 660 SoC ऑनबोर्ड दिया गया है।

टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एचडीआर को सपोर्ट करता है। टैबलेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी टैबलेट में एआई फेस अनलॉक फीचर भी लेकर आई है। मी पैड 4 के अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें 32 जीबी और 64 जीबी का इंबिल्ट स्टोरेज दिया गया है।

कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो मी पैड 4 में 4 जी LTE, वाई फाई 802.11, ब्लूटूथ v5.0, 3.55mm jack और यूएसबी टाइप सी के साथ जीपीएस की सुविधा दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad