जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के सरगना समेत 4 आतंकियों को किया ढेर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के सरगना समेत 4 आतंकियों को किया ढेर…

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों का इस्लामिक स्टेट से कनेक्शन की बात सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने आतंकियों के आईएसजेके (इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर) से संबंधित होने की आशंका जताई है।

कहा जा रहा है मारे गए आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं। इस एनकाउंटर में आईएसजेके का नाम आने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। अब यह अशंका और तेज हो गई है कि इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर में पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए आतंकियों में आईएसजेके का चीफ दाऊद भी शामिल है।

मुठभेड़ में 4 आतंकियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में जम्मू-कश्मीर के जकूरा में ही एक आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ही ली थी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ था। इसके बाद इस्लामिक स्टेट को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई थी।

इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर को आईएसआईएस का ही संगठन माना जाता है। यह संगठन भारत में युवाओं को इस्लाम के नाम पर भड़काकर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करता है। कुछ समय पहले सरकार ने भारत में इस्लामिक स्टेट के होने की खबर से इनकार किया था, लेकिन श्रीगुफारा मुठभेड़ इस संगठन की मौजूदगी का ताजा उदाहरण है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad