हमारे अधिकार हमारी आवाज के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

हमारे अधिकार हमारी आवाज के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बाराबंकी । हमारे अधिकार हमारी आवाज के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।प्रभात तारा समाज सेवा केन्द्र की ओर से चलाई जा रही परियोजना हमारे अधिकार हमारी आवाज के तहत एक दिवसीय कार्यशाला इन्टरफेस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम ए.डी.ओ. अशोक कुमार एवं मैडम पूजा पांडे का एस०एच० जी०ग्रुप की महिलाओं ने तालियां बजाकर सामूहिक स्वागत किया ,इसके बाद ए.डी.ओ. अशोक कुमार ने महिलाओं को बैंक में खाता खोलवाने व बैंक से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया तत्पश्चात पूजा पांडे ने महिलाओं को एस०एच०जी० गठन प्रक्रिया व नियमित बचत जमा करने तथा छोटे रोजगार पर जानकारी देते हुए बताया की आप लोग अपने समूह का खाता बैंक में खुलवाए जिससे सरकार द्धारा विकास खण्ड में आने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके जिससे प्रेरित होकर तारा समूह हजरत पुर ,पूजा समूह लाला पुरवा ,गौरी समूह शेष पुर को बैंक में खाता खोलवाने के लिए कहा इस कार्यक्रम में परियोजना सहायक समन्वयक शिव प्रसाद ने महिलाओं व अतिथियों को धन्यवाद दिया तथा दीपा अनुपमा यादव सुगंध लता मोहिनी लक्षमण ने उपस्थित हो कर पूर्ण सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad