तेज गर्मी व लू के थपेडों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

तेज गर्मी व लू के थपेडों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। दिनभर तेज चिलचिलाती धूप के साथ मौसम की उमस लोगों के लिए बड़ी परेशानी की वजह बनने लगी है। दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम होने के बाद भी वाहनों से निकलने वाली गर्मी से लोग तौबा कर रहे हैं। जून का महीना मुजफ्फरनगर वासियों के साथ आसपास के लोगों के लिए भीषण गर्मी से होने वाली परेशानी लेकर आया है। मौसम में उमस भी पैदा कर रहा है। हवा न चलने से गर्मी का प्रकोप ओर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं रात के समय हवा न चलने से भी लोग अधिक गर्मी का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं। गर्मी के कारण पेट की परेशानी के साथ हीट स्ट्रॉक के मामले भी बढ़ने लगे है। इसके अलावा शहर की सरकुलर रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड आदि सड़कों आदि पर दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण सन्नाटा सा पसर रहा हैै। इक्का-दुक्का वाहन चालक ही सड़कों पर नजर आते है। गर्मी के मौसम में शहर की सड़कों पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लगे छबील के सहारे भी लोग गला तर कर आगे निकल रहे हंै। टाऊन हॉल रोड सहित रेलवे स्टेशन पर पियाऊ लगे होने से लोगों को काफी राहत है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad