Published at :24th June, 2018, 4:35 PM
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से परिजनों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार नई मंडी केातवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाषनगर नई बस्ती निवासी करीब 65 वर्षीय चरण सिंह पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहा था बताया जाता है कि आज सुबह वह नई मंडी रेलवे फाटक की ओर टहलने के लिए आया हुआ था कि इसी बीच घर वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह सुबह हुए इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गये। नागरिकों की सूचना पर थाना जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। थाना जीआरपी पुलिस ने यह मामला थाना नई मंडी क्षेत्र से जुडा होने के कारण तुरंत ही नई मंडी केातवाली पुलिस केा इस मामले से अवगत कराया। ट्रेन की चपेट में आकर अधेड की मौत की खबर मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर जब उसकी शिनाख्त की तो मृतक की पहचान नई मंडी के सुभाषनगर निवासी करीब 65 वर्षीय चरण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। दिन निकलने के साथ ही जैसे ही यह दुखद खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन व कुछ अन्य मौहल्लेवासी तुंरत ही नई मंडी कोतवाली पहुंच गये। पुंलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर यह भी चर्चा रही कि उक्त व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है तथा इस दौरान उसका शरीर भी दो टुकडों में बंट गया। वहीं पुलिस सूत्रों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था जिस कारण वह तनावग्रस्त भी था।
No comments:
Post a Comment