वॉट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो से नहीं कर पाएंगे विडियो कॉलिंग, अब देना विडियो कॉलिंग के लिए भी चार्ज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

वॉट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो से नहीं कर पाएंगे विडियो कॉलिंग, अब देना विडियो कॉलिंग के लिए भी चार्ज

नई दिल्ली। आजकल विडियो कॉलिंग के लिए कई सारी एप्स लॉन्च हो चुकी है जिससे विडियो कॉल की जा सकती है। वॉट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स ने चैटिंग को और भी मजेदार बना दिया है। लेकिन यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है कि अब इन एप्स से विडियो कॉलिंग नहीं की जा सकेगी।

दरअसल दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट टेलिफोन के नियमों में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के बाद केवल टेलिकॉम कंपनियां ही विडियो कॉलिंग की सुविधा दे सकेगी। यानि की अब टेलीकॉम कंपनियों को अलग से अपनी एप्स लॉन्च करनी होगी। अब केवल लाइसेंसधारी कंपनियां ही वीडियो कॉलिंग की सुविधा दे सकेंगे।

यानि कि अब वॉट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो से आप विडियो कॉलिंग नहीं कर सकेंगे। इन्हें ये सुविधा देने का हक नहीं है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन (डीओटी) ने लाइसेंस शर्तों में संशोधन कर सेल्यूलर मोबाइल सर्विस और इंटरनेट टेलीफोनी सर्विस के लिए अलग से नंबर देने की घोषणा की है। इससे सेल्यूलर मोबाइल सर्विस और इंटरनेट टेलीफोनी सर्विस से वॉयस कॉल की जा सकेगी।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन (डीओटी) ने लाइसेंस शर्तों में संशोधन किया है। इसमें सेल्यूलर मोबाइल सर्विस और इंटरनेट टेलीफोनी सर्विस दोनों के लिए ही एक नंबर अलॉट किया जाएगा जिससे बिना सेल्यूलर नेटवर्क के वाई-फाई सर्विस द्वारा वॉयस कॉल करने को अनुमति मिलेगी। इसके बाद यूजर्स वाई-फाई से कॉल कनेक्ट कर सकेंगे। डीओटी ने कहा कि इस सर्विस के बारे में सब्सक्राइबर को जानकारी होना चाहिए ताकि वो ठीक से निर्णय ले सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad