घोड़ों ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में दिखाए करतब | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

घोड़ों ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में दिखाए करतब

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में एसडी डिग्री कॉलेज में घुड़सवारी प्रतियोगिता हुई, जिसमें घोड़ों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। जिला प्रशासन और एक्वेस्टेरियन एसोसिएशन आफ यूपी की ओर से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव ने किया। बग्गी रेस, रेडी रेस, पोल बेडिग, घुड़दौड़, घोड़ा नृत्य, बैलून बस्टिंग में घोड़ों ने करतब दिखाए। घुड़दौड़ में घुड़सवार के लगाम खींचते ही काफी तेजी से दौड़ते घोड़े अगले दोनों पैर आसमान की ओर कर खड़े हो गए, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियां बजाई। ढोल की थाप पर घोड़े का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन ङ्क्षसह बेदी, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, एसोसिएशन के सचिव सलमान सईद, कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर, एडीएम ई हरीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad