महर्षि दधीचि चिकित्सालय की ध्वस्त चल रही चिकित्सा व्यवस्थाऐं । | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

महर्षि दधीचि चिकित्सालय की ध्वस्त चल रही चिकित्सा व्यवस्थाऐं ।

समय पर नहीं आते यहां पर तैनात चिकित्सक।

मिश्रित . सीतापुर ध् शासन के शासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त चल रही है इस चिकित्सालय में लग भग आधा दर्जन चिकित्सक तो तैनात हैं परंतु समय से चिकित्सालय न आने के कारण मरीज उनका इंतजार ही करते रहते हैं यहां पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाण् प्रखर भी इस स्वास्थ्य केंद्र पर रात्रि विश्राम न करके प्रदेश की राजधानी से प्रतिदिन देर.सवेर पदार्पण करते हैं जिससे उनके अधीनस्थ चिकित्सक भी अपने अपने निवास स्थानों से ही प्रतिदिन चिकित्सालय को देर.सवेर आवागमन करते हैं जबकि प्रदेश शासन द्वारा आपातकालीन चिकित्सा आदि के हेतु सभी चिकित्सकों को चिकित्सालय में ही रात्रि विश्राम करने के सख्त आदेश जारी है

वही शासन द्वारा सुबह 8 बजे बायोमेट्रिक मशीन से चिकित्सकों और फार्मासिस्टों आदि स्टाप की हाजिरी लगाने के आदेश भी जारी हैं परंतु किसी भी दिन चिकित्सालय का स्टाफ सुबह 9 से 10 बजे के पहले चिकित्सालय नहीं आता है तो इनकी बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी कैसे लगती है यह शासन और प्रशासन के सामने एक यक्ष प्रश्न है फिलहाल इस धार्मिक नगर के इकलौते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी चिकित्सा व्यवस्थाऐं चौपट चल रही हैं गंभीर से गंभीर मरीज बिना चिकित्सा के बेहाल देखे जा सकते हैं तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सकों की मनमानी इस कदर सर चढ़कर बोल रही है जिससे यहां पर अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है

इस लिए यहां के सभी नागरिकों ने जिला प्रशासन व प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तैनात चिकित्सकों की जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad