शासन के सभी विकास कार्यों से महरूम है मूल ग्राम पंचायत रमुवापुर । | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

शासन के सभी विकास कार्यों से महरूम है मूल ग्राम पंचायत रमुवापुर ।


ग्राम प्रधानों की मनमानी मजरा लोधौरा में ही विकास कार्य कराकर कर ली जाती है खाना पूर्ती ।

मिश्रित . सीतापुरध् ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न कार्ययोजनाओं के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपयों की सरकारी धनराशि आवंटित की जा चुकी है शासन की मंशा साफ है कि देहात क्षेत्रों में रहने वाले गरीब ए असहांय लोगों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके और उनकी समस्याओं का बेहतर समांधान ग्राम पंचायत पर ही हो सके परन्तु विकासखण्ड मिश्रित में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की मनमानी कार्यशैली के चलते खण्डविकास कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रमुवापुर सभी विकास कार्यों से मेहरूम चल रही है इस ग्राम पंचायत के मजरा लोधौरा में विकास कार्य तो कराये गए है वह भी हकीकत से कोसों दूर है पूर्व प्रधान द्वारा कराये गए विकास कार्यों को नई कार्ययोजनाओं में शामिल कर सरकारी धन का गोल माल किया गया है गौरतलब हो कि विकासखण्ड मिश्रित से चंद कदम की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रमुवापुर शासन के सभी विकास कार्यों से मेहरूम चल रही है इस ग्राम पंचायत के मजरा लोधौरा में ही जादातर विकास कार्य कराये गए हैं इसका प्रमुख कारण यह है कि कई पंचवर्षीय योजनाओं से जो भी ग्राम प्रधान चुना गया है वह ग्राम पंचायत के मजरा लोधौरा का ही अस्थाई निवासी होता चला रहा है जिससे विकास कर्यों की सभी कार्य योजनाएें तो ग्राम पंचायत रमुवापुर के नाम से तैयार की जाती है और उन योजनाओं के संचालन हेतु शासन द्वारा लाखों रुपए की धनराशि भी ग्राम पंचायत के नाम ही आवंटित की जाती है परन्तु ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत के चलते सभी विकास कार्य मजरा लोधौरा में ही करा कर खाना पूर्ती कर ली जाती है जिससे मूल ग्राम पंचायत रमुवापुर आज तक शासन की सभी मूल भूत सुबिधाओं से वंचित चल रही है

वर्तमान समय इस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रामदास हैं लेकिन वह भी मजरा लोधौरा के ही अस्थाई निवासी हैं और सभी विकास कार्यों को लेकर पूर्व प्रधानों के ही पद चिन्हों पर चलते हुए सभी बिकास कार्य मजरा लोधौरा मे ही कराकर खाना पूर्ती कर रहे हैं जिससे इस मूल ग्राम पंचायत रमुवापुर में शुद्ध पेयजल स्वच्छ शौंचालय नाली सड़क खड़ंजा आदि कोई विकास कार्य नहीं है गांव की गन्दगी से बजबजाती नालियां गलियों में बह रहा गंदा जल भराव इस ग्राम पंचायत की पहचान बन चुकी है जो देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे भारत स्वच्छता मिशन को खुले आम मुंह चिढ़ा रही है वहीं इस गॉव की भीषण गन्दगी चल रही भयानक गर्मी में लोगों के लिए संक्रामक बीमारियों का सबब बनी हुई है इस सम्बंध में प्रभारी खण्डविकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होने बताया है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad