बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना को मिली जान से मारने की धमकी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना को मिली जान से मारने की धमकी…

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी का गठबंधन टूटने के 48 घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें पाकिस्तान के कराची से आंतकी गुटों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।

रैना ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान के इंटरनेट, फोन से मुझे फोन आते रहे हैं लेकिन मैंने उसकी परवाह नहीं की। मैंने संबंधित अथॉरिटी और गवर्नर को इस बारे में जानकारी दे दी है। कराची के नंबर से मुझे धमकी मिली है। हमारे जाबांज जवान अच्छी तरह से मेरी सुरक्षा कर रहे हैं।

रवींद्र रैना को कुछ समय पहले ही जम्मू-कश्मीर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को उनकी उग्र छवि और पाकिस्तान के खिलाफ बयान देने के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने की रणनीति में रैना की भी अहम भूमिका रही है। बता दें कि मंगलवार को भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में तीन साल पुरानी महबूबा मुफ्ती सरकार गिर गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad