पत्रकार को रेप में ‘फंसाने’ वाली युवती का खुला ‘सच’, हुई गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

पत्रकार को रेप में ‘फंसाने’ वाली युवती का खुला ‘सच’, हुई गिरफ्तार


नई दिल्ली। हिंदी न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ के एडिटर-इन-चीफ व उमेश कुमार से रंगदारी मांगने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवती पहले उनके चैनल में काम कर चुकी है और अपने एक साथी के साथ मिलकर उन्हें यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रही थी।

चैनल संचालक उमेश कुमार ने इसकी शिकायत थाना फेस-3, नोएडा में की, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया, जिसमें थाना फेस-3 नोएडा और सेक्टर 24 नोएडा की एक पुलिस टीम शामिल हुई। इसके बाद चैनल संचालक ने रंगदारी की पहली किश्त के तौर पर दो करोड़ रुपए देने के लिए आरोपी परीक्षा पुण्डीर व विनोद यादव को सेक्टर-63 के एक रेस्तरां में बुला लिया। इसमें दो लाख रुपए के असली नोट थे। इसके नीचे नकली नोट रखे हुए थे। आरोपियों ने सूटकेस खोलकर ऊपर से नोट चेक किए और फिर बाहर निकलने लगे। बाहर निकलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवती के पास से वसूली गई दो लाख रुपए की रकम व एक करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट बरामद कर लिए। इसके साथ ही आरोपियों की फोर्ड इन्डिवर गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, साथ ही उनके पास से एक पिस्टल भी मिली है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad