माधौगढ़/उरई। तहसील परिसर मे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सागर द्वारा योगा का शुभारम्भ किया गया। जिसमे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक योग किया।
विश्व योग दिवस के दौरान एसडीएम ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिये हम सबको प्रतिदिन योग करना चाहिये। क्योकि योग करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मे बृद्धि होती है उन्होंने कहा कि योग करने से मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य रहने मे सहायक होती है। शरीर को अगर स्वस्थ्य रखना है तो योग जरूर करे। योग करने से ब्लैड कैंसर से भी लडने की क्षमता का विकास होता है। निरोग रहने के लिये प्रतिदिन योग करना चाहिये। इस मौके पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Post Top Ad
Thursday, 21 June 2018
स्वस्थ्य रहने के लिये योग जरूर करे:- एसडीएम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment