उरई। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क मे स्थापित किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैट की प्रतिमा हटाने पर भारतीय किसान यूनियन ने कड़ा विरोध जताते हुये पुनरू प्रतिमा को ससम्मान स्थापित किये जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर भाकियू ने आन्दोलन की चेतावनी भी दी। जिसके लिये उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लम्बरदार एवं प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व मे दर्जनो किसान जिलधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने इलाहाबाद मे विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क मे स्थापित भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैट की प्रतिमा को अनैतिक रूप से हटाने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। दिये गये ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया यह कार्य भारत के समस्त किसानो का अपमान है। जिसे भारतीय किसान यूनियन विल्कुल बर्दाश्त नही करेगी। उक्त अनैतिक कार्य से पूरे देश मे किसान गुस्से मे है व आन्दोलन के लिये उग्र हो रहे है। मूर्ति हटाये जाने से अपमानित महसूस कर रहा। किसान टिकैट के सम्मान के लिये आर पार की लड़ाई लडने के लिये तैयार है। उनकी मांग है कि टिकैट की प्रतिमा को यथावत उसी स्थान पर ससम्मान स्थापित किया जाये एवं अधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाये। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत, डा.द्विजेन्द्र सिंह, भगवान दास, सुरेश चैहान, रामकुमार, चतुर सिंह, देवकरन सिंह, पीडी निरंजन, सौरभ तिवारी, मान सिंह पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Top Ad
Thursday, 21 June 2018
टिकैट की प्रतिमा हटाये जाने पर भाकियू ने किया विरोध
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment