जालौन/उरई। सीबीआई के जज के पैतृक आवास पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग दो लाख रुपये के जेवर व नगदी उड़ाई। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस व प्रशासन को लगी तो एसडीएम, सीओ, कोतवाल सहित फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वाॅयड भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सजा सुनाकर सुर्खियों में आए सीबीआई के विशेष जज एसपी सिंह वर्तमान में रांची में तैनात हैं। उनका पैतृक आवास जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर खुर्द में है। जहां उनके छोटे भाई सुरेंद्र पाल सिंह रहते हैं। वहीं, चोरों के मन से पुलिस का भय इतना निकल चुका है कि बुधवार की रात चोरों ने सीबीआई के जज के पैतृक आवास को भी नहीं बख्शा। जज के भाई सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे परिवार सहित घर की छत पर सोने के लिए चले गए। तभी रात में घर के पीछे लगी तार फेसिंग को काटकर बाड़े की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए ओर जीने के रास्ते से घर के अंदर चले गए। चोरों ने गैलरी में लगे तालों और कुंडों को भी तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने कमरे व अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सूटेकस को पीछे के रास्ते घर से करीब 200 मीटर दूर खेतों में ले गए। जहां उन्होंने सूटकेश का ताला तोड़कर उसमें रखी 3 सोने की अंगूठी, 2 सोने की जंजीर, एक जोड़ी कुंडल, चांदी के दो कड़े व दो जोड़ी तोड़ियों सहित 60 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोर घर में रखा 20 किलो देशी घी व कांसे के बर्तन भी ले गए। सुबह जब वह उठे तो सभी कमरों के दरवाजों व अलमारी के ताले टूटे थे। खोजबीन करने पर सूटकेस खेतों पर पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर एसडीएम भैरपाल सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिन्होंने सामान पर फिंगर प्रिंट लिए। इसके कुछ देर बाद डाॅग स्क्वाॅयड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, जज के भाई सुरेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
Post Top Ad
Thursday, 21 June 2018
सीबीआई के जज के घर चोरो ने किया हाथ साफ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment