लखनऊ से घर जा रही महिला के साथ टैक्सी मे टप्पेबाजी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

लखनऊ से घर जा रही महिला के साथ टैक्सी मे टप्पेबाजी

जालौन/उरई। लखनऊ से घर जा रही महिला के साथ टैक्सी मे लाखों की टप्पेबाजी हो गयी। महिला ने टैक्सी चालक पर आरोप लगाया व परिजनो को बुलाकर टैक्सी चालक को पकडक़र थाने ले गयी। लेकिन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। पीड़िता सीओ के पास भी पहुंची लेकिन फिर भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही कर रही। तभी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगायी है।
बताते चले कि रामपुरा थाना के कस्बा ऊमरी निवासी रानी देवी पत्नी रामशंकर ने पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि 19 जून को लखनऊ से घर आ रही थी। उसकी बहिन के लड$के की शादी उसी शादी समारेह मे शामिल होने जा रही थी। तभी वह कुठौन्द पहुंची। कुठौन्द से वह टैक्सी पर बैठकर घर जा रही थी। तभी टैक्सी चालक विक्रम निवासी कुठौन्द ने उक्त महिला से वैग टैक्सी के पीछे रखने क लिये कहा। बैग मे महिला के तीस हजार रूपये व सोने की चैन, मनचली, दो अंगूठी व अन्य जेबरात कीमत लगभग एक लाख बीस हजार के जेबरात थे। तभी टैक्सी चालक ने महिला के बगल पर बैठा दिया। टैक्सी चालक के कहने पर उन्ही दो लडको ने वैग काटकर टप्पेबाजी कर ली। जब महिला ऊमरी पहुंची तभी उसने अपना बैग देखा तो बैग कटा था और नगदी व जेबरात गायब थे। तभी उक्त महिला ने परिजनो को बुला लिया। तभी परिजनो के साथ महिला उक्त टैक्सी चालक को पकडक़र कुठौन्द थाने ले गयी। लेकिन कुठौन्द पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। तब उक्त पीड़िता सीओ जालौन के पास गयी। तब भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad