सहारनपुर महोत्सव में लोक कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

सहारनपुर महोत्सव में लोक कलाकारों ने छोड़ी अमिट छाप

सहारनपुर। विविध कला संस्थान के कलाकारों द्वारा निदेशिका श्रीमती अल्पना तलवार के निर्देशन में सहारनपुर महोत्सव में विविधि लोक कलाओं के अनूठे प्रदर्शनों से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गणपति वन्दना, सरस्वती वन्दना व वन्देमातरम से किया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा राजस्थान घंूघर, वैलून डांस, भंवई नृत्य, 29 मटके सिर पर रखकर नृत्य, ब्रहमा जी की विशेष प्रस्तुति, डम-डम बाजे ढोल, नाग नागिन डांस, ताण्डव डांस, हरियाणवी नृत्य, डांडिया, राधा-कृष्ण नृत्य, नृत्य नाटिका व रास की दमदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। इसके अलावा साथ रागिनी, लोकगीत, ठप्पे ठुमरी, तराना, कव्वाली आदि को भी दर्शकों की भरपूर दाद मिली। कार्यक्रम को उदघाटन स्थाई लोक अदालत चेयरमैन हनुमान प्रसाद तिवारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी बब्लू कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मेयर संजीव वालिया, विधायक प्रदीप चैधरी, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, एसडीएम एफ विनोद कुमार, नीरज माहेश्वरी, नरेश धनगर, पार्षद प्रमोद चैधरी, शीतल टण्डन द्वारा उदघाटन किया गया। संचालन सतेन्द्र रावत, अल्पना तलवार, अशोक धवन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अशोक धवन, सुनीति शर्मा, निधि खेडा, वेद प्रकाश पोपली, मंजू त्यागी, अमित, बीना बजाज, अनुभव शिवांग तलवार, केके गर्ग, जावेद सरोहा, सन्दीप शर्मा, राकेश शर्मा, करूणा प्रकाश, अजय शर्मा बिटटू, राजेन्द्र, रामा सिंह, सुशील नाज आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad