सहारनपुर। जिला बैडमिटन एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नगर के प्रमुख चिकित्सक डा. पंकज खन्ना को अध्यक्ष चुना गया।
जेवी जैन कालेज में आयोजित बैठक में जिले के उदयीयमान खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए रूप रेखा बनाई जायेगी। इसके अलावा संघ के पूर्व अध्यक्ष तसलीम अहमद की कार्य व्यस्तता के कारण संघ के दायित्व को निभाने में असमर्थता जताते हुए पदमुक्त करने का आग्रह किया था। जिसको ध्यान में रखते हुए डा. पंकज खन्ना को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में आयकर अधिकारी शेर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुबीर गुप्ता, सुमित मलिक, कुमार योगेश, डा. पवन शर्मा, डा. हरबीर सिंह उपाध्यक्ष, डा. अशोक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, अनुराग महेश्वरी आडिटर, नलनीश गर्ग विधिक सलाहकार, डा. संदीप गुप्ता सचिव, मनीष कुमार वरिष्ठ संयुक्त सचिव, अखिलेश भार्गव, कु. नीशू राणा, विनोद ग्रोवर, गौरव ठाकुर संयुक्त सचिव बनाये गये। इसके अलावा अमित अग्रवाल, शाह शाद रशीद, अंशुल कुमार, हार्दिक शर्मा, हर्षित कपाही व रोहित शर्मा को सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
डा. खन्ना बने जिला बैडमिन्टन एसो. के अध्यक्ष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment